उरई। जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक के गलत इलाज ने युवक की जान ही ले ली। चिकित्सक के गलत इलाज के चलते युवक के शरीर में जहर फैल गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक के परिजनों ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डा. राहुल सचान के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के अन्तर्गत कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तुलसीनगर निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र लखू ने डा. संतोष कुमार गुप्ता निवासी मुहल्ला तुलसीनगर उरई, डा. अशोक कुमार गहोई निवासी गहोई धर्मशाला उरई के साथ ही जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक राहुल सचान के खिलाफ कोतवाली उरई में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि उक्त डाक्टरों के गलत उपचार एवं जहरीला दवा देने के कारण उनके पुत्र लकी के शरीर में जहर फैल गया जिससे उसकी किडनी एवं लीवर के साथ ही हृदय में रियेक्शन हो जाने पर मेडीकल कालेज उरई के लिए रिफर कर दिया जिसकी 13 दिसम्बर 2016 को उपचार के दौरान मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने पीडित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तीनों डाक्टरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है।





Leave a comment