जालौन-उरई : पुलिस पर हमला करके सरकारी संपत्ति को आग के हवाले करने वाले एक और उपद्रवी को पुलिस ने गिरफ्तार सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं घटना के मुख्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
नगर में छत्रसाल इंटर कालेज के सामने करीब एक माह पूर्व हुए हादसे के बाद कुछ अराजकतत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव के साथ सरकारी दमकल गाड़ी व डंफरों को आग के हवाले कर दिया था। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर जाम लगा कर तोड़फोड़ तथा हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने पंद्रह लोगों को नामजद करते हुए 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थआ। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। जालौन कोतवाली प्रभारी फुंदन लाल ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार रात मोहल्ला रापटगंज में छापा मार कर रवि कुमार राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अभी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







Leave a comment