
कोंच-उरई । एक तरफ प्रशासन आचार संहिता को लेकर काफी संजीदा है और गांव गांव जाकर पोस्टर बैनर होर्डिंग्स हटवाने में जुटा है लेकिन यहां दीपक तले अंधेरा की कहावत चरितार्थ हो रही है शहर में ही कई जगहों पर टंगे पोस्टर बैनर प्रशासन को मुंह चिढा रहे हैं।

संवाददाता ने आज इसी मुद्दे को लेकर शहर में कई जगह भ्रमण किया तो कई जगह पोस्टर और बैनर के अलावा बॉल पेंटिंग नजर आई। हालांकि चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन ने घंटे भर में ही सक्रिय होकर शहर में सबसे पहले पोस्टर बैनर व होर्डिंग्स हटवाने का काम शुरू किया था और सभी विभागों को कडे निर्देश दिये थे कि जिनके क्षेत्र में कहीं भी इस तरह के प्रचार हों तो तत्काल हटवा दिये जायें। इन निर्देशों का कितना अनुपालन हो रहा है यह जगह जगह टंगे बैनर पोस्टर खुद-ब-खुद ही बयां कर राहे हैं। इन्हें हटवाने के लिये जिन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, लगता है उन्होंने इन निर्देशों को काफी हल्के में लिया है।






Leave a comment