उरई : लगातार सर्दी में इजाफा होने और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप कौर ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 10 से 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि इस बार सर्दी लगातार विकराल होती जा रही है। जिसको लेकर स्कूलों में पहले भी अवकाश घोषित किया जा चुका है। सोमवार को जबरदस्त गलन के साथ ही शाम को हुई बारिश के बाद जिलाधिकारी ने फिर से अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि स्कूल 10 से 14 तक बंद रखने के निर्देश दिए गये हैं।






Leave a comment