aag-1

उरई। शहर के राठ रोड़ स्थित मौनी मंदिर के ठीक सामने राधे -राधे जनरल स्टोर मे रात 10 बजे शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गयी ।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी लवकुश राजपूत पुत्र कुलदीप राजपूत ने बताया कि वह रात 8 बजे अपनी दुकान बन्द कर घर चला गया था । अनूमान हैं कि दुकान में लगे मीटर की केबिल मे स्पार्किंग होने की वजह से देर रात आग लग गयी । मौके पर पहुॅची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया । आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया हैं।

Leave a comment