10orai02 10orai03सिरसाकलार-उरई। कस्बे में संकट मोचन चैराहे से बड़ी माता मंदिर तक संपर्क मार्ग के निर्माण में कमीशनखोरी के लिए घटिया काम कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
संपर्क मार्ग की पुरानी सड़क को बिना उखाड़े उसी के ऊपर गिटटी डालकर आरसीसी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सीमेंट की जगह डस्ट इस्तेमाल की जा रही है। ग्रामीण अजीत कुशवाहा, राहुल दोहरे, रूपेंद्र, अनूप सेंगर, दीपू यादव, रिंकू आदि का कहना है कि यह रोड कुछ महीनों के लिए भी टिकाऊ साबित नही हो पायेगी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से गौर करने गुणवत्ता पूर्ण रोड बनवाने की मांग की। तांकि निर्माण की सार्थकता सिद्ध हो सके।

Leave a comment