सिरसा कलार-उरई। ग्राम दमरास में क्रिकेट के जिला स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि वाईसी कुरेले, आईडियल भासले के डाॅयरेक्ट दुर्गेश गोपालपुरा और उदघाटनकर्ता आशीष भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
रविकांत द्विवेदी भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंनंे कहा कि खेल से तनाव के निवारण में मदद मिलती है। खेलों को उन्होंनंे शारीरिक सौष्ठव और मेलमिलाप बढ़ाने का जरिया बताया।
पहले मैच में उरई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 84 रन का लक्ष्य इसमें प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा। प्रतिपक्षीय टीम बरखेड़ा क्रिकेट क्लब के सारे खिलाड़ी 57 रन बनाकर ही आउट हो गये इस तरह 27 रनों से उरई की टीम विजयी घोषित की गई। राहुल को मैच में मैन आॅफ द मैच के लिए पुरस्कृत किया गया। अवधेश, सिंटू, रिंकू, देवनारायण ने मैच में मुख्य रूप से सहभागिता की।






Leave a comment