0 पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान
0 उतरवाये झंडे, तोड़ी राजनैतिक चिन्ह अंकित नंबर व नेम प्लेटें
konch4 konch5कोंच-उरई। आचार संहिता का पालन कराने के दृष्टिगत आज कोतवाली पुलिस ने पिंडारी रोड पर घुसिया पुल के पास सघन चेकिंग अभियान छेड़ा जिसमें आने जाने वाले चैपहिया व दुपहिया वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई, यहां तक कि महिलाओं के हैंडबैग भी नहीं बख्शे गये। हालांकि पुलिस को इस अभियान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला सिवाय झंडों और नेम व नंबर प्लेटों के जिन पर किसी राजनैतिक दल के चिन्ह सजे थे, ऐसी प्लेटों को तोड़ दिया गया। कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि अबैध शराब, अबैध शस्त्र व विस्फोटक सामग्री के खिलाफ यह अभियान तो था ही, पचार हजार से ज्यादा नकदी पर भी बैन है क्योंकि बड़ी मात्रा में कैश चुनाव में वोटों को प्रभावित करने के लिये प्रयोग किये जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस समय सबसे ज्यादा चुनाव अधिकारियों पर चढा है। चढे भी क्यों न, उन्हें चुनाव दौरान आचार संहिता की स्थिति को जो देखना है। एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ नवीन कुमार नायक के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी की अगुवाई में पिंडारी रोड पर घुसिया पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहां दोनों ओर से आने जाने बाली गाडियों चाहे वे दुपहिया हों या चार पहिया वाहन, सभी को बहुत ही बारीकी से खंगाला गया। पुलिस इस चेकिंग में मुख्य रूप से अबैध असलहे, अबैध शराब और विस्फोटक सामग्री चेक कर रही थी। इसके अलावा कैश पर भी पुलिस का फोकस रहा, यहां तक कि महिलाओं के हैंडबैग तक खुलवा कर देखे गये। पुरुषों की भी जामा तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। अलबत्ता, बाईकों और चैपहिया वाहनों पर लगे झंडे उतरवा दिये गये और नेम या नंबर प्लेटों जिन पर राजनैतिक दलों के चिन्ह अंकित मिले, तोड़ दिये गये। इस दौरान सुरही चैकी प्रभारी संजीव यादव, दरोगा विनोद त्रिपाठी, लायकसिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment