उरई। मुन्नी देवी 50वर्ष पत्नी स्वं. नाथूराम परिहार निवासी जगम्मनपुर 8-01-2017 को दोपहर को घर से बकरिया लेकर चराने को खेतों की ओर चली गयी। जब शाम को काफी समय बीत जाने के बाद जब बृद्धा घर वापस नहीं लौटी तो घर वाले यहाँ वहाँ खेतो में बृद्धा की तलाश करने लगे। जब कोई सुराख न लगने पर घर वालो ने इसकी सूचना देर रात 100 पर दी । सूचना पाकर पुलिस ने भी अपनी खोज जारी रखी। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह (9 तारीख) इसकी सूचना पुलिस चोकी जगम्मनपुर में दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस ने सुबह से फिर खोज जारी रखी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
जब शाम के समय कुछ लोग दूर खेतो में शौच के लिए गए तो उन्होंने एक बृद्धा को खेत में बेहोश पाया। जिसकी जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर
पहुँचकर मुन्नी देवी को प्रथमिक स्वस्थ केन्द्र रामपुरा लेकर पहुँची वह उसका प्रथमिक इलाज शुरू किया गया। जैसे ही मुन्नी देवी होश में आयी तो उसने पुलिस को बताया कि प्रमोद द्विवेदी उर्फ भाई जी पुत्र गोपीनाथ द्विवेदी निवासी जगम्मनपुर के खेत में बकरिया चली गयी। जिससे गुस्से में आ कर वो मुन्नी देवी को गाली गलौज करने लगा जिसका बिरोध करने पर उसने मुन्नी देवी को उसकी ही साड़ी से हाथ पैर बांध कर खेत में डाल दिया। और वहाँ से भाग
गया। मुन्नी देवी के परिजनों ने रामपुरा पहुँचकर थाना रामपुरा में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। डॉ समीर प्रधान ने मुन्नी देवी की हालत सीरियस बताया और जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर कर दिया।







Leave a comment