उरई। दो साल पहले पत्नी की जल जाने से मौत होने के कारण परेशान रह रहें युवक इतने अवसाद मे घिर गया के कि सोमवार को रात में फाॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।
कोटरा थाना के ऐंधा गांव मे रामबली (35) पुत्र संतराम रात में खेत में पानी लगाने गया। इसी दौरान उसने खेत में लगे एक पेड़ पर साफी से फंदा बनाकर फाॅसी पर लटक गया । सुबह गांव वालो ने जब उसका शव पेड़ पर झूलते देखा तो परिजनो को खबर की इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया । रामबली की पत्नी की दो बर्ष पहले जल जाने से मौत हो गयी थी जिसके कारण वह बुरी तरह अपसेट रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । एस एच ओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।






Leave a comment