
उरई। नेशनल हाईवें पर ऐट के पास टोल बैरियर पर सोमवार को देर रात बखेड़ा हो गया । मध्य प्रदेश के नम्बरों के ट्रक चालको में इस बात को लेकर असतंोष भड़क उठा के उनके नम्बर देखकर टोल कर्मचारी तौल कराने के बहाने उन्हें रोक लेते हैं और घंटो एक किनारे खडे रहने के लिए मजबूर करते हैं इससे उनका माल खराब हो जाता हैं उनके हगामें की वजह से नेशनल हाइवें पर लम्बा जाम लग गया । खबर पाकर ऐट थाना पुलिस मौके पर पहॅूची काफी देर तक पुलिस ने ट्रक चालको समझा कर जाम खुलवाया । एस ओ मनोज यादव ने बताया है कि किसी पक्ष ने अभी तक इस मामलें मे कोई तहरीर नही दी हैं इसलिए मुकदमा कायम नहीं किया गया हैं ।






Leave a comment