
उरई। भगत सिंह चैराहें पर मंगलवार को सुबह चेकिग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक राहगीर से उसके झोले की तलाशी में दो लाख 14 हजार रूपयें की नगदी बरामद की ।
पीरो वाली मस्जिद के पास अण्डे की दुकान चलाने वाला मुनीम अंसारी उक्त रकम लेकर निकल रहा था । तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया । मुनीम ने बताया कि यह रकम उसके कारोबार की है लेकिन प्रमाण के लिए वह मौके पर कोई कागजात नही दिखा पाया जिससें पुलिस ने रकम अपने कब्जे मे ले ली है । अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र शाक्य ने बताया कि आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे गयी है ।
गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कैश में बीस हजार रूपयें से अधिक रूपयें की रकम वांछनीय कागजो के बिना लेकर चलने पर रोक लगा दी ।






Leave a comment