0 आचार संहिता के अनुपालन में विफल रहे दोनों के खिलाफ डीएम को भेजी रिपोर्ट
0 लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, आगे की कार्यवाही डीएम के आदेश पर
0 प्रधानों, सचिवों व लेखपालों को फिर पढाया गया आचार संहिता का पाठ
konch3कोंच-उरई। बेसाख्ता घूम रहे चुनाव आचार संहिता के डंडे के लपेड़े में एक लेखपाल और एक सचिव आ गये हैं। गांवों में पोस्टर बैनर उतरवाने और वॉल पेंटिंग पुतवाने में विफल रहे इन दोनों के खिलाफ एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है जबकि लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी गई है। मामला नदीगांव विकास खंड के ग्राम सलैया बुजुर्ग का है जहां एसडीएम और सीओ अचानक ही भ्रमण करते पहुंच गये और उन्होंने वहां आचार संहिता की धज्जियां उड़ते देख यह कार्यवाही की है। उन्होंने यह भी बताया है कि आगे की कार्यवाही जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के आदेश पर होगी। एसडीएम ने आज एक बार फिर ग्राम प्रधानों, सचिवों और लेखपालों को आचार संहिता का पाठ पढाते हुये उन पर जिम्मेदारियां फिक्स की हैं।
कल भ्रमण पर निकले एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ नवीन कुमार नायक एमपी बॉर्डर से लगते गांव सलैया बुजुर्ग पहुंच गये तो उन्हें आचार संहिता की धज्जियां उड़ती दिखीं। उन्होंने देखा कि बिजली के खंभों पर होर्डिंग्स टंगे हैं, दीवारों पर प्रचार लिखे हैं। यह देख उनका पारा चढ गया और उन्होंने इन्हें हटवाने की जिम्मेदारी पर लगाये गये लेखपाल संतराम पटेल को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि दे डाली। दूसरे, ग्राम सचिव लक्ष्मण चैरसिया पर भी उन्होंने कार्यवाही का डंडा चलाया है, उनके विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को रिपोर्ट की है। एसडीएम का कहना था कि चुनाव की घोषणा के चैबीस घंटे के भीतर यह साफ सफाई हो जानी चाहिये थी लेकिन छह दिन बाद भी यह स्थिति साफतौर पर आचार संहिता का अनुपालन नहीं किया जाना है। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिव, लेखपाल, रोजगार सेवक और सफाई कर्मियों को इस ड्यूटी पर लगाया गया था कि वे ग्राम प्रधान से सहयोग लेते हुये प्रचार सामग्री तत्काल हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। आचार संहिता अनुपालन नहीं करा पाने की जद में आये दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही डीएम के आदेश के बाद होगी। हालांकि इन लेखपालों और सचिवों ने सफाई देने का प्रयास किया कि चूंकि उनके सर्किल में कई कई गांव लगते हैं सो प्रचार हटवाने में समय लग रहा है। एसडीएम ने इस दलील को खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि दो दिन में वे लिखित रूप से यह प्रमाण पत्र दें कि उनके सर्किल से सभी प्रचार हटा दिये गये हैं। आज तहसील सभागार में एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और सचिवों तथा लेखपालों को अलग अलग बैठकों में आचार संहिता का पाठ एक बार फिर पढाया। इस दौरान नरेश दुवे, पवन तिवारी, लक्ष्मण चैरसिया, अश्विनी गुबरेले, मनीष कुमार, गिरिजा शंकर निरंजन, अवधकिशोर, हरदास, आमोद उदैनिया, राजेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, राजकुमार, जितेन्द्र पांडे, देवेन्द्र गुर्जर, विनयकुमार, सुनील गुर्जर, राजपाल सिंह, जीतू कुमार, रामगोविंद, अवधविहारी गुप्ता, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, मुलायमसिंह, रामकुमार निरंजन, प्रेमकिशोर निरंजन, देवेन्द्र निरंजन, शीलनिधि शुक्ला, अमरसिंह, राजेश तिवारी, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment