उरई। रामनगर में डीवीसी पुस्तकालय के सामने एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान किशोर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। उनका आरोप था कि डाॅ. द्वारा हैवीडोज दवा देने की वजह से उनके मरीज की मौत हुई है। इसके लिए डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाये।
रामनगर निवासी राकेश के पुत्र ग्यारहवीं कक्षा के छात्र अजब सिंह का डाॅ. देवेंद्र कुमार के क्लीनिक में दो दिन से इलाज चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। लड़के की मौत होते ही उसका पिता राकेश अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद परिजन भड़क गये और उन्होंने अस्पताल में बखेड़ा खड़ा करते हुए डाॅ. देवेंद्र का घेराव कर लिया। हंगामें की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया।







Leave a comment