कोंच-उरई। मथुरा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्टड्ढ्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि रासेयो इकाई द्वारा तहसीलदार कोंच से प्राप्त निर्देशों के तहत महाविद्यालय में 12 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी। इसी दिन स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकायें निर्धारित समय से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a comment