उरई। कोतवाली क्षेत्र में चकजगदेवपुर गांव के पास कार से टकराकर सामने से आ रहे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डायल-100 की पास में गश्त कर रही जीप ने ड्राइवर को पकड़ लिया।
थाना चुर्खी के ग्राम नूरपुर के निवासी सुशील सिंह (58वर्ष) अपनी बाइक से उरई आ रहे थे। चकजगदेवपुर के पास उन्हें सामने से अंधाधुंध आ रही ओमिनी मारुति कार यूपी 92 आर 0953 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुशील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी बीच हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल के पास ही गश्त के लिए खड़ी पुलिस की डायल-100 जीप ने कार का पीछा करके कुछ दूर पर उसे रोक लिया। ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है।





Leave a comment