konch1 konch2कोंच-उरई। शिक्षा हक अधिकार अभियान के अंतर्गत जन पहल चैपाल का आयोजन कन्या प्राथमिक विद्यालय देवगांव में किया गया जिसमें बतौर मुख्यवक्ता समर्पण जन कल्याण समिति के संयोजक एवं कार्यक्रम निदेशक राधेकृष्ण ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा का संकल्प लेकर जालौन जिले सहित उप्र के 12 जनपदों में एक साथ पैक्स के सहयोग से अनेकों अभिनवीकरण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं ताकि शिक्षा अधिकार कानून को लागू करने में समुदायिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
राधेकृष्ण ने कहा कि जन पहल चैपाल बेसिक शिक्षा का आधार है। आवश्यकता है कि शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय में पढने बाले बच्चे सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें व बेहतर शिक्षा के लिये जबाबदेही स्वीकार करें। इसके लिये विद्यालय प्रबंध समिति सक्रिय व सशक्त करने की आवश्यकता है। पारदर्शिता, जबाबदेही व सहभागिता के द्वारा गुणवत्तापरक व समावेशी शिक्षा हेतु मुहिम चलाने का सभी उपस्थिति ग्रामवासियों ने संकल्प लिया। जन पहल चैपाल की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मीरादेवी ने की और अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक बेहतर शुरुआत है, सभी मिलकर नियमित रूप से विद्यालय से जुड़े विभिन्न हितगामियों को बुलायेगेें चर्चा करेंगें तथा अपने विद्यालय को जिले का मॉडल विद्यालय बनायेगें। इसके लिये महिला संगठन, संस्था विद्यालय प्रबंध समिति व अन्य सभी को जोड़ेगें। महिला संगठन की रजनी, लक्ष्मी व मनोरमा ने सामूहिक प्रेरणा गीत के द्वारा बालिका शिक्षा व वंचित समुदाय के बच्चों के लिये उत्प्रेरक की भूमिका निभायी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निश्वत उल्ला खां ने सभी प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुये कहा कि जनभागीदारी व जबाबदारी से विद्यालय अपनी अलग पहचान बना सके इसके लिये विद्यालय में सभी का सहयोग अपेक्षित है। विद्यालय में बाउंड्री वॉल बनवाने, अतिक्रमण हटवाने के लिये सुझाव दिये। समर्पण के क्षेत्रीय समन्वयक बलवीरसिंह ने सुझाव दिया कि शत प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये विद्यालय विकास योजना का निर्माण करने में सबकी सहभागिता के लिये सामाजिक अंकेक्षण व विद्यालय प्रबंध समिति को सशक्त करने के लिये संस्था पूरा सहयोग करेगी। इस पहल को ग्रामवासियों ने एक सकारात्मक सोच बताया।
शालिनी शर्मा, अंजना बादल, सरोज कुमारी, प्रीती, सुदामा, अरुणकुमार, प्रदीप कुमार ने अपने विचार रखे। सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि प्रतिमाह विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भागीदारी विद्यालय विकास योजना बनाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये मिलकर काम करेगें।

Leave a comment