उरई। आर्थिक प्रगति समाज की बुलंदी पर बैठे लोगों की हैसियत से नही बल्कि सबसे नीचे के स्तर के लोगों की स्थिति से आंकी जाती है। जिनकी संख्या देश में करोड़ों में है और इनकी स्थिति को बदलने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
यह बात सहकार भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर सुशील नगर स्थित कार्यालय पर इसके प्रदेश मंत्री डाॅ. प्रवीण सिंह जादौन ने कही। इस अवसर पर किसान क्लब फैडरेशन के सभापति एवं रेशम कीट सहकारी समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश दौदेरिया, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उमाशंकर निषाद, जिला महामंत्री सुरजीत सिंह राठौर श्याम करन प्रजापति, विक्रम सिंह कुशवाहा, जगपाल सिंह यादव, आशीष दुबे, नीलेश खरे, राहुल समाधिया, उपेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, प्रहलाद प्रजापति, बृजकिशोर कश्यप, लक्ष्मीप्रसाद राजपूत, रविंद्र सिंह परमार्थ, कंुदन सिंह राठौर, जितेंद्र पांडेय, अमर सिंह कुशवाहा आदि ने भी विचार प्रकट किये और सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के सहकारिता क्षेत्र में दिये गये योगदान को याद किया।







Leave a comment