उरई। गहोई समाज का सम्मान समारोह मंगलवार की रात मंडपम सभागार में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर हुई सभा की अध्यक्षता लोक संस्कृति के राष्ट्रीय विशेषज्ञ अयोध्या प्रसाद कुमुद ने की। काॅ. राधेलाल, दददू सुहाने, रामदास दहगुवां, अजय इटौरिया, अनिल बहुगुणा, संजय रावत और दिलीप सेठ भी मंचासीन रहे।
गत् दिवस हुए चुनाव में गहोई सेवा मंडल के लिए 31 डेलीगेट का चुनाव 447 मतदाताओं ने 45 प्रत्याशियों के बीच से किया था। अभी पांच डेलीगेट और चुने जायेंगे। इन सभी चुने हुए डेलीगेट को समारोह में सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में पारित प्रस्तावों में तय किया गया कि एक ऐसी निधि स्थापित की जायेगी जिससे समाज के किसी गरीब जरूरतमंद की विपरीत परिस्थिति में तुरंत मदद की जा सके। समाज के किसी सदस्य के साथ कोई अन्याय या उत्पीड़न होता है तो पूरा समाज एकजुट होकर उसका साथ देगा। समाज के बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का संकल्प भी लिया गया।
गहोई समाज की धर्मशाला की आमदनी बढ़ाने और उसे बेहतर तरीके से सुसज्जित करने के साथ-साथ आसपास सब्जी मंडी के अतिक्रमण को हटाने का निश्चिय भी सभा में व्यक्त किया गया। एक सुझाव यह भी पारित हुआ कि समाज के 18 वर्ष की आयु पर पहुंच चुके युवक-युवतियों को सूचीबद्ध किया जायेगा।







Leave a comment