उरई। आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहैती में जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिर जाने से एक युवक की करंट से झुलस कर मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बुधवार को सुबह सुरहैती में हाईटेंशन लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिर जाने से घरों में करंट दौड़ गया जिससे हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में सबसे बुरी तरह दिलीप (20वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार झुलसा था जिसने मेडिकल काॅलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य बुरी तरह झुलसे लोगों में सुजान सिंह, शिवनंदन सिंह, ज्ञान सिंह, धन सिंह, धर्मदास कुशवाहा और मुन्नी देवी का उपचार चल रहा है। इस हादसे में दो दर्जन घरों में टीवी, फ्रिज सहित बिजली के तमाम उपकरण झुलस गये।







Leave a comment