11orai02उरई। हाइवे पर आॅटो पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। काफी देर तक यह लोग खबर करने के बावजूद भी एंबुलेंस न पहुंच पाने की वजह से सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे।
हाइवे पर भी लोगों की जान जोखिम में डालकर पुलिस की मेहरबानी से आटो परमिट बसों की तरह सवारियां ढोती रहती हैं। जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं फिर भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है। बुधवार को सुबह उरई से एट की ओर जा रहा आटो पलट गया जिससे उसमें बैठी तीन महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये। खबर पाकर डायल-100 की जीप घायलों की मदद के लिए पहुंच गई थी लेकिन अस्पताल की एंबुलेंस का सूचना मिलने के काफी देर बाद भी अता-पता नही था। जिसकी वजह से घायलों को सड़क पर कराहते हुए पड़े रहना पड़ा। बहुत देर बाद एंबुलेंस पहुंची तब वे अस्पताल में दाखिल कराये जा सके।

Leave a comment