कोंच-उरई। सनाढ्य सभा का निर्वाचन आज भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष और मंत्री पदों पर क्रमशः मनोज दूरवार को अध्यक्ष और मृदुल दांतरे को मंत्री चुन लिया गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव निपट जाने पर सभा के बरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये समाज को मजबूत करने की दिशा में उनसे अपेक्षा जताई। अध्यक्ष दूरवार ने कहा है कि समाज के लोगों ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसे निभाने का प्रयास प्राणपण से किया जायेगा और नवीन कार्यकारिणी समाज के रचनात्मक कार्य करती रहेगी। इसके अलावा सनाढ्य भवन का शीघ्र ही कायाकल्प करा कर समाज हित के कार्यों का संपादन किया जायेगा।
सनाढ्य सभा का अधिवेशन आज नृसिंह मंदिर में किशोर चचैंदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सभा की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव तिवारी एडवोकेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर नगाइच की देखरेख में संपन्न हुआ। काफी जद्दोजेहद के बाद अंततरू मनोज दूरवार को सभा का अध्यक्ष व मृदुल दांतरे को मंत्री सर्वसम्मति से चुन लिया गया। अन्य पदों पर भी निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया गया जिसमें उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, उपमंत्री विपिन गोस्वामी, भंडारीध् व्यवस्थापक वीरेन्द्र उपाध्याय चुने गये। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित भारद्वाज, अंशुल मिश्रा, रामकुमार गोस्वामी, राम तिवारी, अग्निवेश द्विवेदी, शशिकांत बुधौलिया, अमित नगाइच, ब्रजेश चचैंदिया चुने गये। बिशिष्टड्ढ आमंत्रित सदस्यों में मोहनदास नगाइच, मनोज द्विवेदी, सोमदेव द्विवेदी, चंद्रशेखर नगाइच, राजेन्द्र उपाध्याय, संजीव तिवारी बनाये गये हैं।







Leave a comment