0 दो ट्रैक्टर व दो डंपर सीज किये एसडीएम ने, कैलिया पुलिस के हवाले किये
konch6 konch7कोंच-उरई। ग्रामीण भ्रमण पर पहाडगांव पहुंचे एसडीएम को वहां भारी पैमाने पर अबैध खनन धड़ल्ले से होता मिला। खनन की यह स्थिति देख एसडीएम खुद आश्चर्य चकित रह गये कि बिना रोक टोक यहां अबैध खान जारी है और देखने बाला कोई नहीं। पहाडगांव में पहाड़ खोद अब भीतर से पत्थर का खनन जारी देख उन्होंने दो ट्रैक्टर व दो ही डंपर सीज कर कैलिया पुलिस के हवाले कर दिये जबकि एक मेट को भी हिरासत में लिया गया है। उक्त स्थान पर पंद्रह से बीस लोग काम करते मिले थे।
पहाडगांव में पहाड़ होने के कारण यहां बर्षों से पत्थर का खनन होता रहा है। आज एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने भ्रमण के दौरान वहां पत्थर का खनन होते देखा। पहाड़ समतल करने के बाद अब उसे गहराई में नापने का काम जारी था। वहां तकरीबन दो दर्जन लोग पत्थरों की तुड़ाई और ट्रैक्टरों व डंपरों में भरने में जुटे थे। एसडीएम ने काम रुकवा दिया और इसे अबैध खनन मानते हुये मजदूरों के मेट मस्ताना रायकवार पुत्र तुलसीराम निवासी पहाडगांव को हिरासत में लेकर कैलिया पुलिस के हवाले कर दिया है, उससे पूछताछ जारी है। मौके से एसडीएम ने दो ट्रैक्टरों महिन्द्रा कंपनी के तथा दो डंपरों जिनके नंबर यूपी 93 टी 9909 तथा यूपी 93 केटी 1024 बताये गये हैं, को भी जब्त कर सीज कर दिया है और उन्हें कैलिया पुलिस को सौंप दिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कौन इस अबैध खनन में लिप्त है और मौके पर मिले मजदूर किसके हैं। एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट बना कर डीएम को भेज दी है।

Leave a comment