उरई। चुनाव में काले धन के इस्तेमाल की चैकिंग के नाम पर पुलिस अति उत्साह में है। इसके चलते बैंक अधिकारियों को दूसरी शाखाओं में कैश पहुंचाने तक में पुलिस से उलझना पड़ रहा है। मंगलवार को एट थाना क्षेत्र में इस तरह का मामला सामने आने के बाद बुधवार को आटा थाना क्षेत्र में फिर यही किस्सा दोहराया गया।
नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स के पास आटा पुलिस ने बैगनआर कार नं. यूपी 78 ईजे 4732 को रोक लिया। तलाशी में 10 लाख रुपये की नगदी मिलने पर पुलिस ने काफी हुज्जत करने के बावजूद बैंक की डिलवरी को आगे नही जाने दिया। काफी देर बाद जब इलाहाबाद बैंक के उच्चाधिकारी आये और उन्होंने थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा के सामने यह तस्दीक की कि कैश उन्ही का है जो कि मुख्य शाखा से इटौरा शाखा में ले जाया जा रहा। तब उन्हें मुक्ति मिल सकी।







Leave a comment