0 मथुराप्रसाद महाविद्यालय में बार्षिक खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित
केंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज डॉ. सुरेन्द्र सिंह के संयोजन में हुआ जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने जौहर दिखा स्थान अर्जित किये। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल द्वारा कराया गया।
100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में छात्र वर्ग में मोनू राठौर प्रथम, उदयप्रताप सिंह द्वितीय, चंद्रशेखर यादव तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुक्मिणी वोहरे, ऋतु कुशवाहा व पूजादेवी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृत्ीय स्थानों पर रहीं। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में पूजा देवी प्रथम, प्रीति राठौर द्वितीय व संयोगिता गुर्जर व नगमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक छात्र वर्ग में नीतेशकुमार, उदयप्रताप सिंह, मोनू राठौर क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि छात्रा वर्ग में पूजादेवी, गुलजार जहां व सुष्मितादेवी क्रमशरू पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। शॉर्ट पुट छात्र वर्ग में मोनू राठौर प्रथम, नीतेशकुमार द्वितीय व उदयप्रताप तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में इसी प्रतियोगिता में रुक्मिणी वोहरे प्रथम, पूजादेवी द्वितीय, गुलजार जहां तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में नीतेशकुमार पहले, मोनू राठौर दूसरे, उदयप्रताप तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में गुलजार जहां, सुष्मितादेवी, ऋतु कुशवाहा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो छात्र वर्ग में नीतेशकुमार, उदयप्रताप व ऋषि झा क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग से प्रीति राठौर, वैशाली गुर्जर, पूजादेवी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। हाई जंप छात्र वर्ग में उदयप्रताप, मोनू राठौर, चंद्रशेखर तथा छात्रा वर्ग में प्रीति राठौर, ऋतु कुशवाहा, गुलजार जहां क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे। तिगड़ी कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में उदय प्रताप सिंह, ऋषि झा, राहित तिवारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का निर्देशन शारीरिक शिक्षा प्रमुख राघवेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा किया गया एवं प्राचार्य कार्य का उत्तरदायित्व डॉ. जयशंकर तिवारी ने निभाया। डॉ. विजयविक्रम सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, डॉ. राकेश वर्मा, मनीष द्विवेदी, मनीष चैहान, सौरभ गुप्ता, हरीमोहन पाल, अक्षयवरनाथ मिश्रा, वंदना अग्रवाल, अल्पना सिंह, मोहम्मद शरीफ, अभिनव द्विवेदी आदि की देखरेख में प्रतियोगितायें संपन्न हुईं। नरेश द्विवेदी, ब्रजेन्द्र मिश्रा, सुनीलकुमार सिंह, अभिषेक रिछारिया, वनमाली प्रजापति, पर्वत सिंह, राकेश गौतम, अभिनय रायकवार, जितेन्द्र, पवन गौतम, शिवम बबेले, निशांत मिश्रा, गोविंद आदि सहयोग कर रहे थे।







Leave a comment