उरई .कोतवाली क्षेत्र में अजनारी रेलवे क्रोसिंग पर एक युवती अपने बच्चे के साथ ट्रेन से कट मरी. मृतका के घर वाले ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे मार डालने का आरोप लगा रहे हैं जबकि ससुराल वाले घटना के बाद फरार हो गए हें .
maan-maasoom
       शहर के मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी भूपेन्द्र की पत्नी दिव्या (25 वर्ष) की आज सुबह लगभग 11 बजे अपने 11 महीने के बच्चे भरत के साथ ट्रेन से कट कर मौत हो गई . आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची .युवती की पहचान होने के  बाद पुलिस ने उसके पति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह अपने घर के लोगों के साथ फरार हो चुका था . उसका मायका शहर में ही पटेल नगर में  डिग्गी ताल के पास है . पुलिस से खबर आने के बाद पहुँचे उसके पिता उदय पाल सिंह ने बताया कि 4 वर्ष पहले उन्होने अपनी बेटी की शादी की थी .अतिरिक्त दहेज को लेकर पहले भी वे लोग  उसे उत्पीड़ित करते थे जिसकी वजह से मुकदमेबाजी भी शुरू हो गई थी लेकिन कुछ रिश्तेदारों के बीच में पड़ने पर हाल में ही उन्होने उसे फिर ससुराल भेज दिया था जो उसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई ,कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बता कि अभी मायके पक्ष के लोगों ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है .तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी .  .

Leave a comment