0 एसडीएम ने कई बूथ चेक किये, आचार संहिता का लिया जायजा
कोंच-उरई। आज एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने ग्रामीण भ्रमण के दौरान कई गांवों में आचार संहिता का अनुपालन ठीक नहीं पाया जिसके लिये उन्होंने दो लेखपालों व दो ही ग्राम सचिवों को प्रतिकूल प्रबिष्टि दे दी है। ग्राम डाढी में जन चैपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अबकी दफा चुनाव बहिष्कार न करें बल्कि ईवीएम में नोटा के विकल्प का वह प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने इस दौरान कई बूथ भी चेक किये।
चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने को लेकर प्रशासन कितनी भी मगज मारी करता रहे, अधीनस्थों की कार्यशैली प्रशासन की शर्मिंदगी का कारण कहीं न कहीं बन ही जाती है। आज एसडीएम मोईन उल इस्लाम पहाडगांव रोड के गांवों में भ्रमण पर निकले थे। पहले उन्होंने ग्राम डाढी में जन चैपाल लगाई तो उन्हें बताया गया कि इस गांव के लोगों ने बर्ष 2014 में हुये लोकसभा चुनाव का बहिष्कार इस लिये किया था कि जनप्रतिनिधि गांव की तरक्की में रुचि नहीं लेते हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि आपका वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे जाया न होने दें बल्कि यदि उनको कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो ईवीएम में नोटा का भी विकल्प है, उसका प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने इस गाांव का बूथ भी चेक किया। इसके बाद मंगरा, सेता, सुनायां, कौशलपुर, परैथा आदि गांवों में भी बूथ चेक किये। पहाडगांव व सुनायां में उन्हें पोस्टर बैनर और वॉल राइटिंग के तमाम मामले दिखाई दिये जिन्हें लेकर उनकी भृकुटि तन गई और उन्होंने संबंधित लेखपालों प्रदीपकुमार व प्रमोद पाठक तथा सचिवों पवन तिवारी व वीरेन्द्रसिंह के खिलाफ प्रतिकूल प्रबिष्टि देने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारीध्डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।







Leave a comment