उरई। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरुवार को युवा दिवस के क्रम में डीवी काॅलेज में एनएसएस की सभी इकाइयों का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने सबसे पहले पूरे महाविद्यालय परिसर की बुहारकर सफाई की। बाद में एक सभा आयोजित की गई जिसकी शुरूआत में प्राचार्य डाॅ. राजेश पांडेय ने कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयं सेवकों के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग छात्र-छात्राओं को सुनाये। उन्होनंे बताया कि किस तरह स्वामी जी ने अध्यात्म के माध्यम् से आजादी की अलख को बुलंद किया। डाॅ. नीलम मुकेश ने स्वामी विवेकानंद के विचारों की व्यापकता पर प्रकाश डाला। डाॅ. मंजू जौहरी ने कहा कि काई राष्ट्र तभी उन्नति कर सकता है जब उसमें रहने वाले लोग उन्नत और सुंदर स्वभाव के होते हैं। डाॅ. अलका रानी पुरवार ने सभी स्वयं सेवकों से एकता के सूत्र में बंधकर समाज की भलाई के लिए कार्य करने को कहा।
डाॅ. शीलू सेंगर, डाॅ. नीरज द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मनोज श्रीवास्तव, डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव, डाॅ. मलखान सिंह, डाॅ. नगमा खानम ने भी विचार प्रकट किये। गोष्ठी के बाद सुशील नगर, बघौरा, अजनारी और नया पटेल नगर मोहल्लों की मलिन बस्तियों में जाकर कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयं सेवकों की रैली निकलवाई और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम् से लोगों को कुरीतियों के विरुद्ध जाग्रत किया।






Leave a comment