कोंच-उरई। मकर संक्रांति पर्व पर आज परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। विगत वर्षों की परंपरानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने नदियों और सरोवरों में स्नान कर पर्व का पुण्य प्राप्त किया तो कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम समाजसेवियों और दानदाताओं ने गरीबों के बीच पर्व मनाने का आनंद उठाया। किसी ने गरीबों को गर्म वस्त्र दान किये तो किसी ने उन्हें तिल आदि के लड्डू उपहार में देकर उनकी भी संक्रांति मनवाई। कई लोगों ने बल्दाऊ धर्मशाला पहुंच कर दरिद्र नारायणों को भोजन कराया। इधर, चंदकुआ चैराहे पर विप्र बंधुओं की संस्था ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोगों को खिचड़ी खिलाई गई।
मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने नदीगांव, सैदनगर, कोटरा, सलैया घाट के अलावा अन्य समीपस्थ सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद लोगों ने खिचड़ी और तिल का दान किया। यहां बल्दाऊ धर्मशाला में दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में गरीबों के लिये नित्य प्रति भोजन भंडारे की व्यवस्था में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों सो तमाम समाजसेवी पहुंचे। इन लोगों ने गरीबों का पर्व भी अच्छे मनवाया। इधर, ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआ पर ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरूद्ध मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, राधे तिवारी, प्रभूदयाल गौतम, शिवांग दुवे, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, संजय रावत, विष्णुकांत शास्त्री, असित मिश्रा, बंटे रावत, अखिलेश बबेले, अमित नगाइच आदि ने वहां से गुजरने बाले हजारों लोगों को रोक रोक कर खिचड़ी प्रसाद खिलाया। इस दौरान सभासद महावीर यादव, बादामसिंह कुशवाहा, मयंक मोहन गुप्ता, देशराजसिंह जादौन आदि मौजूद रहे।






Leave a comment