उरई। माधौगढ़ विधान सभा क्षेत्र का शुरूआती गठन कई बार बदलाव की प्रक्रिया से गुजरा। 1952 और 1957 के यूपी विधान सभा के पहले और दूसरे चुनाव में इस क्षेत्र से दो विधायक चुने गए थे। एक विधायक सामान्य निर्वाचन क्षेत्र के तहत होता था और दूसरी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी।vs-1

इन दोनों आम चुनावों में इस सीट के चुनाव परिणाम अलग-अलग सीट पर अलग रहे, जिसे विचित्र कहा जा सकता है। 1952 में जहां जनरल सीट पर जगम्मनपुर रियासत के राजा वीरेन्द्र शाह कांग्रेस के शिवशंकर सिंह को पराजित कर निर्वाचित हुए वहीं सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के बसन्त लाल निर्दलीय गरीब दास को पराजित कर चुने गए।
1957 में जनरल सीट पर मुकाबला ज्यों का त्यों रहा। जहां आजादी की लड़ाई के इतिहास के नाते इस क्षेत्र के जनमानस में भी कांग्रेस के प्रति श्रद्धा की कमी नहीं थी। वहीं राजभक्ति की परीक्षा में भी लोग अपने को पीछा करने की नहीं सोच पाते थे। इसलिए विधान सभा के दूसरे चुनाव में भी राजभक्ति भारी पड़ गई और वीरेन्द्र शाह ने एक बार फिर शिवशंकर सिंह को हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। लेकिन रिजर्व सीट पर कांग्रेस को ही कामयाबी मिली अलबत्ता चेहरा बदल गया। निर्दलीय के रूप मंे भी भारी वोट जुटा लेने वाले गरीब दास को इस बार कांग्रेस ने अपना लिया था। जिससे कुपित होकर बसन्त लाल वीरेन्द्र शाह की प्रजा पार्टी से चुनाव लड़ गए। लेकिन राजा साहब खुद भले ही जीत गए हों, बसन्त लाल को नहीं जिता सके।
1962 में माधौगढ़ सीट से अलग करके कालपी के नाम से एक और निर्वाचन क्षेत्र गठित कर दिया गया। जबकि माधौगढ़ का चुनाव ऊमरी सीट के नाम से हुआ। इस सीट को सुरक्षित कर दिया गया था। तब बसन्त लाल एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। 1967 में इस सीट के गठन में एक बार फिर बदलाव किया गया। इसे माधौगढ़ के नाम से जनरल सीट में तब्दील कर दिया गया। इस चुनाव में कांग्रेस ने जिले के फौजदारी वकील गोविन्द नारायण तिवारी पर दांव लगाया, जो कि आटा के रहने वाले थे। लेकिन बाहरी होने के बावजूद उन्होंने राजभक्ति की नींव हिलाकर यह सीट जगम्मनपुर के राजा वीरेन्द्र शाह के मुकाबले जीत ली।
vs-2माधौगढ़ विधान सभा क्षेत्र के शुरुआती चुनावों के परिणाम
चुनावी वर्ष पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
1952 कांग्रेस शिवशंकर सिंह (सा0) 18843
बसन्त लाल (सु0) 80842
प्रजा पार्टी वीरेन्द्र शाह (सा0) 27805
निर्दलीय गरीब दास (सु0) 40415
1957 कांग्रेस शिवशंकर सिंह (सा0) 30201
गरीब दास (सु0) 33729
प्रजा पार्टी वीरेन्द्र शाह (सा0) 41232
बसन्त लाल (सु0) 25622
1962 (सु0) कांग्रेस बसन्त लाल 19712
सोशलिस्ट पार्टी पूरन प्रसाद 1028
प्र0सो0पा0 माता प्रसाद 3018
जनसंघ लक्ष्मण प्रसाद 843
स्वतंत्र पार्टी गरीब दास 9761
निर्दलीय बाबूराम 1107
सुखराम 2712
बंशीधर 1655
1967 (सा0) कांग्रेस गोविन्द नारायण तिवारी 31299
स्वतंत्र पार्टी वीरेन्द्र शाह 28592
जनसंघ गणेश प्रसाद 9922
निर्दलीय भूरे लाल दोहरे 3517

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts