कालपी-उरई ।नगर के रोज़ बड्स पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों ने 45 मरीजो के नेत्र परिक्षण किये जिनमे से 8 रोगियो को ऑपरेशन हेतु जवाहरलाल रोहतगी चिकित्सालय कानपुर ले जाया गया।

समाजसेवी संगठनों तथा जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में कानपुर से पधारे नेत्र विशेषज्ञो डॉ एस के शर्मा ,डॉ शुभम शाहू, डॉ शौम्या चतुर्वेदी ने मरीजो के आँखों का परीक्षण किया। चूँकि परीक्षण के दौरान 8 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सभी चयनित मरीजो को ऑपरेशन के लिए कानपुर ले जाया गया। शिविर में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी,हरमोहन सिंह यादव,डॉ आर पी दीक्षित, रंजीत सिंह यादव सहित तमाम समाज सेवियों की मौजूदगी रही। शिविर में मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।







Leave a comment