झाँसी|थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम ब्रसिंघपुरा के पास ट्रको में आमने सामने भिड़ंत में चालक तथा क्लीनर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12 बजे ब्रसिंघपुरा के पास कानपुर से झाँसी की ओर जा रहे ट्रक ने  खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक एवं क्लीनर बुरी तरह से ट्रक में फंस गये।जिन्हें बाद में पी आर भी  0385 के इंचार्ज राधेश्याम तथा पुलिस स्टाफ़ की मदद से बाहर निकाला गया।घायल रहीश एवं वहीद निवासीगण ग्राम चमारी थाना एट को मोंठ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

Leave a comment