मोंठ झाँसी- सपा विधायक दीपनारायण सिंह ने कस्बा में नगर के प्रबुद्घ जनों,अधिवक्ताओं,व्यापारियों एवं पार्टीजनों की बैठक ली। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाऐं चलायी है और लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के साथ कुछ लोग गहरी साजिश रच रहे है। साजिशों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने का काम किया है। गरौठा विधानसभा का चहुमुखी विकास किया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा में बन रहे बांध से किसानों के लिये खेतों पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का काम युवा मुख्यमंत्री ने किया है। विधानसभा का क्षेत्र कृषि पर आधारित है। पानी के अभाव में सही उपज नहीं हो पाती थी।जिसे दूर करने का काम युवा मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुददा नहीं है। विधायक ने अखिलेश यादव के लिये जन सहयोग की अपील की। सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई।लोगों की समस्याऐं सुनी। इस मौके पर अनिल मामा छोटे राजा,बड़े राजा,जे पी पोद्दार,के के पाठक, आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment