कालपी -उरई । आपराधिक बारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से संदिग्ध अवस्था मे घूम रहा युवक को आखिर पुलिस ने दबोच लिया। प्रशासन अवैध असलहा धारियों पर शिकंजा कसने के लिए तेज गया है। रविवार को अवैध चाकू सहित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त खबर के अनुसार कोतवाल ईश्वर सिंह तथा दीवान आबिद खान चुनाव को मद्दे नज़र रख कर भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सटीक सुचना पर रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी युवक प्रदीप कुशवाहा निवासी रावगंज को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से धारदार चाकू पुलिस टीम ने बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जेल भेज दिया।

Leave a comment