कालपी- उरई । नगर के समीप ग्राम लुहरगाँव वासी 15 बरसो से रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं। लुहरगांव वसियो ने कई बार आला अधिकारियो से शिकायत की लेकिन इनकी अनसुनी से तंग आकर लोगों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार करने का फैंसला लिया है।

boycott
तहसील परगना कालपी के ग्रामपंचायत लुहरगाँव के निवासी शैलेन्द्र सिंह के अनुसार ग्राम से मेनरोड़ लिंकमार्ग के दुरुस्तीकरण की माँग पिछले 15 बर्षों से कर रहे हैं ।ग्रामवासियों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक, सांसद को सड़क के सम्बन्ध में अवगत कराया कि बदले में उन्हे आश्वासन के सिवाय कुछ नही मिला और पिछले 22 अक्टूबर 2016 को जिलाधिकारी  ने स्वयं चौपाल की जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि आपकी सड़क की स्थिति बेहद खराब है ।इस पर जिलाधिकारी  ने वहाँ पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारी से बात करके गांववालों को आश्वासन दिया कि आपकी सड़क 2 माह में बनकर तैयार हो जायेगी लेकिन अब तक कोई वहाँ पर कोई कार्यवाही नही की गयी है। इससे परेशान गांववाले इस बर्ष बिधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने जा रहे हैं।रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर ले कर शैलेन्द्र सिंह और प्रधान कमलसिंह पाल,विजयसिंह, दीपकसिंह,   अनुवेद, अतुल पाल, रामजी आदि ग्रामीणों ने खड़े हो कर अपने गुस्से का इजहार किया ।

Leave a comment