कालपी- उरई ।एस पी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को देर शाम कबूतरा लंगरपुर में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छापे में साढ़े 6 हज़ार लीटर लहन तथा 16 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की।

प्राप्त खबर के मुताबिक़ शाम 5 बजे कोतवाल ईश्वर सिंह, एस एस आई रामराज शुक्ला ,उपनिरीक्षकों राजीव त्रिपाठी ,मोहित द्विवेदी महेश चौधरी सहित भारी पुलिस बल ने घेराबंदी करके राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप फातिमा माता स्कूल के पीछे कबूतरा डेरा में छापा मारकर 34 ड्रमो में शराब बनाने का लहन 6 हजार लीटर बरामद किया। साथ ही जमीन में गड़ी 16 सौ लीटर कच्ची शराब को पुलिस ने पकड़ लिया।शराब बनाने के उपकरण बर्तन आदि पुलिस ने बरामद किये तथा शराब बनाने की तीन भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया।
दिलचस्प बात यह रही की छापे के दौरान पुलिस के खौफ से डेरे में शराब बनाने वाले आरोपियों में भगदड़ मच गयी







Leave a comment