उरई। आटा थाना के अलमोरी डेरा गांव में एक घर में संचालित हो रही असलहा फैक्ट्री से पुलिस ने रायफल समेत कई बंदूकें बरामद की है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी जिलों और थानों में अवैध असलहा व मादक पदार्थों के जरिए गड़बड़ी पैदा करने की साजिशों के खिलाफ एतिहाती अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को आटा पुलिस ने अलमोरी डेरा गांव में सोहन लाल केवट के मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ ली। पुलिस को मौके से दो बंदूकें 12 बोर की, एक 315 बोर रायफल, कई अन्य अधबनी बंदूकें और असलहे बनाने के जरूरी उपकरण बरामद किये।
एसओ विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोहन लाल केवट का पहले से आपराधिक इतिहास है। इसलिए चुनाव घोषणा के बाद पुलिस उस पर निगाह जमाये हुए थी। मुखबिर तंत्र के मौजूदा माहौल में विशेष एक्टीवेशन के चलते उसके घर चल रही असलहा फैक्ट्री का सुराग लग गया।
उन्होंने बताया कि किसी संभावित प्रत्याशी ने तो उक्त असलहे बनाने का आर्डर नही दिया था। इस बाबत पूंछतांछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी सफेद पोश का नाम आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment