💐तहसीलदार बोले–23 फ़रवरी को करें शत प्रतिशत मतदान
कालपी-उरई ।श्री ठक्कर बापा इण्टर कॉलेज में तहसीलदार जीतेन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करके मतदान के प्रति जागरूक किया ।

समारोह के मुख्य अतिथि जी आई सी इण्टर कॉलेज के प्रिंसिपल उत्तम सिंह निरंजन ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी व्यक्तियो को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग वोट डालकर अपने मत का दान करें। ठक्कर बापा इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए योग्य जन प्रत्याशी का जीतना जरुरी है इसलिये यह तभी संभव है जब सभी लोग मतदान में अपनी हिस्सेदारी का निर्वाह करें ।अध्यक्षीय भाषण में तहसीलदार ने बोलते हुए कहा कि स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह सराहनीय कदम है। उन्होंने आवाहन किया कि 23 फरवरी को पहले मतदान करें फिर दूसरा काम करें। इस अवसर पर उन्होंने अच्छे स्लोगन प्रदर्शित करने वाले छात्र छात्राओँ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा के द्वारा किया गया। ए के त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव ,प्रमोद दुबे,लक्ष्मीकान्त दुबे,शिवबालक यादव,राजकिशोर कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे






Leave a comment