19orai06 19orai07उरई। वंशीधर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्द्धन के लिए जिलाधिकारी संदीप कौर स्वयं उपस्थित रहीं।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नवागंतुक मतदाताओं से समाज को बड़ी अपेक्षाएं हैं। क्योंकि वे ही लोकतंत्र में जातिवाद और साम्प्रदायिकता जैसी कुरीतियों को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आदर्श सरकार के गठन के लिए नये और युवा मतदाता अनिवार्य रूप से मत प्रयोग करें। इस दौरान नये मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इसके पहले छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान की नसीहत देने के लिए अनोखे स्लोगन गढ़े जिन्हें डीएम और अन्य अधिकारियों ने जमकर सराहा।

Leave a comment