0 पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की छानबीन में जुटी
0 शुक्रवार की शाम बाजार के लिए घर से निकला था युवक
उरई। मानसिक तनाव का शिकार एक युवक घर से लापता हो गया। छानबीन के दौरान युवक की बाइक कालपी के यमुना नदी किनारे मिली। युवक द्वारा नदी में कूदकर खुदकुशी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। शहर के स्टेशन रोड निवासी अंकित गिरहोत्रा (28 वर्ष) पुत्र चांद बाबू मानसिक तनाव का शिकार था जिसका कानपुर में काफी समय से इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे वह घर से बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और रिश्तेदार व मित्रों से भी जानकारी ली पर उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। इसके बाद गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। शनिवार की दोपहर युवक की बाइक कालपी स्थित यमुना नदी के किनारे मिली। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी के इरादे से नदी में छलांग लगा दी पर उसका शव न मिलने से इसकी पुष्टिï नहीं हो पा रही है। वहीं कालपी कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं युुुुुुुुुुुुवक के गुमशुदा होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment

Recent posts