उरई। जिला बदर होने के बाद भी जिले में रह रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड लिया जिसे फिर से जेल भेज दिया गया है। कालपी के मोहल्ला हीरापुर निवासी सर्वेश निषाद पुत्र राजू निषाद को बीते दिनों जिला बदर किया गया था। जिला बदर करने के बावजूद भी उक्त आरोपी अपने घर पर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्ततार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।






Leave a comment