0 करुणानिधि रहे मैन ऑफ दि मैच
कोंच-उरई। यहां विभिन्न विद्यालयों के बीच जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मंगलवार को सूरज ज्ञान महाविद्यालय ग्राउंड पर खेले गये मैत्री मैच में पत्रकार एकादश ने सूरज ज्ञान एकादश को बुरी तरह से रौंद कर जीत पर कब्जा जमाया। पत्रकार एकादश ने सूरज ज्ञान को 169 रनों का लक्ष्य जीत के लिये दिया था लेकिन निर्धारित पंद्रह ओवर में सूरज ज्ञान केवल 144 रन ही जुटा पाया और उसे हार का मुंह देखना पड़ा। कॉलेज परिवार ने विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुये अपेक्षा जताई कि इस तरह के मैच भबिष्य में भी खेले जाते रहेंगे ताकि लोगों में खेल भावना का विकास हो सके।
आज सुबह गुनगुनी धूप में खेल के लिये टॉस सूरज ज्ञान टीम ने जीत कर पत्रकार एकादश को बैटिंग का न्यौता दिया। हालांकि मीडिया टीम शुरुआत में ताश के पत्तों के महल की तरह भरभराने लगी थी और उसके चार खिलाड़ी मात्र दो ओवर में महज 25 रनों के स्कोर पर पैवेलियन लौट चुके थे लेकिन बाद में टीम के कप्तान करुणानिधि शुक्ला और ऋषि झा की आतिशी बल्लेबाजी सवा सौ रन की साझेदारी कर ने टीम का स्कोर डेढ सौ तक पहुंचाया। मीडिया टीम की ओर से तरुण निरंजन ने भी 17 रन बना कर कुल स्कोर 168 रनों पर पहुंचाया। बाद में खेलने आई सूरज ज्ञान ने शुरुआत बहुत ही अच्छी की और पहले विकेट की साझेदारी में 71 रन जोड़े लेकिन बाद में तू चल मैं आता हूं की स्थिति बनी और पूरी टीम 144 रन पर धराशाई हो गई। मैन ऑफ दि मैच करुणानिधि शुक्ला को मिला। अंपायरिंग अभिषेक रिछारिया, दयानिधि शुक्ला और पवन गौतम ने की। संचालन संजय सिंघाल ने किया। पत्रकार एकादश में कप्तान करुणानिधि शुक्ला, मृदुल दांतरे, मंजर खान, सौरभ मिश्रा, ऋषि झा, राहुल राठौर, तरुण निरंजन, दुर्गेश कुशवाहा, जितेन्द्र सोनी, हरिमोहन याज्ञिक, जितेन्द्र यादव, जहांगीर मंसूरी तथा सूरज ज्ञान एकादश में कप्तान रोहित राठौर, मृदुल द्विवेदी, शिवा पटेल, गौरव वोहरे, सुरेन्द्र यादव, मनीष पटेल, आशीष पटेल, गजेन्द्र, राघवेन्द्र चिंगारी, मनीष, मोहित खेले। प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र वोहरे तथा अन्य अतिथियों रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मोहम्मद अफजाल खान, संजय सोनी, केके यादव, दिलीप पटेल पडरी, पवन अग्रवाल, नवीन कुशवाहा, केके सोनी, मनीष निरंजन, गजेन्द्र सिंह आदि ने पुरस्केार वितरित किये।






Leave a comment