उरई। माधौगढ़ थाने के डिकौली गांव में एक युवक ने बारह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बालिका के चीख पड़ने से भीड़ इकटठी हो गई। जिसके बाद लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
डिकोली गांव में पश्चिम बंगाल के सोने-चांदी के कुछ कारीगर हाल ही में बस गये हैं। जिनमें से एक युवक कपूर पुत्र रमजान निवासी दनकुनी जिला हुगली बंगाल मंगलवार को एक घर में पाॅलिश के बाद ज्वैलरी देने गया था। वहां बालिका खेल रही थी। जिसे फुसलाकर वह पास में ही एक सूने कच्चे घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बालिका के चिल्ला देने से ग्रामीण इकटठे हो गये और युवक को पीटते हुए उन्होंने पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है।






Leave a comment