चुनाव को लेकर पुलिस प्रशाशन की बड़ी कार्यवाही
कालपी (जालौन)विधानसभा चुनाव के मतदान को निर्भीकता पूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपराधी तत्वों के खिलाफ नकेल कसना शुरू तेज कर दिया है कालपी थाना क्षेत्र के 25 लोगों के विरुद्ग मुकदमा कायम करने से बदमाशो में बेचैनी फैल गयी है।
कोतवाल ने बताया कि विभिन्न ग्रामों में समाज में भय एवं आतंक का माहौल खत्म करने के उद्देश्य से 25 आरोपियों सुमित निवासी कुटरा,धीरेन्द्र सिंह व निवासीगढ निवाड़ी,अमर सिंह उर्फ़ अतर सिंह सरसेला विष्णु उर्फ़ बउआ यादव निवासी मिर्जामंडी,ब्रिजेन्द्र सिंह निवासी सरसेला,अर्जुन पाल निवासी मिर्जामंडी,बृजपाल निवासी सरसेला,दिलीप जयरामपुर,शिवपाल,कुटरा,लालता जी उर्कराकला,रमेश चंद्र उडनपुरा, अजय यादव तिरही,सलमान तरीबुलदा,मानवेन्द्र रावगंज,शाकिर राईन रामगंज,दीनदयाल देवकली,रामआसरे कुटरा,बलवीर गुढाखास,रामपाल सरसेला,विश्वनाथ खैरई, कल्लू यादव राजघाट,वीरन के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक ने जनहित में आरोपियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा 3 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है कोतवाल के मुताबिक उक्त आरोपी गुंडा प्रवृति के है इनकी छवि आम जनता में ठीक नहीं है उक्त लोगो के द्वारा आम जनता में भय व आतंक व्याप्त रहता है ऐसे आरोपियों का समाज में स्वतंत्र रहना जनहित में नहीं है क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम , पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की संस्तुति के उपरांत उक्त सभी लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। इसके पहले भी परसो कोतवाल ने 40 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की थी पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही करने से अपराधियों के हौसले पस्त हो गए है।






Leave a comment