उरई। हाइवे पर एट टोल प्लाजा के पास उड़नदस्ता ने चैकिंग के दौरान एक अल्टो कार से मिली 92 हजार 400 रुपये की नगदी अपने कब्जे में ले ली। इसकी सूचना चुनाव आयोग को भिजवा दी गई है।
निर्धारित नगदी से अधिक रकम लेकर चलने वालों के लिए चुनावी चैकिंग मुसीबत बन गई है। फिर पकड़े जाने वाला व्यक्ति चाहे कारोबार की दुहाई दे या शादी विवाह के कारज में जरूरत की, उसके लिए कई दिन परेशान रहने का इंतजाम हो जाता है। ऐसा ही आज सदूपुरा में शराब के ठेकेदार कुलदीप के साथ हुआ। वे अल्टो कार से ठेके की रकम लेकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। उन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया गया। फिलहाल बरामद रकम एट थाने के माल खाने में जमा हो गई है।





Leave a comment