कोंच-उरई। आगामी 23 फरवरी को चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिये स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और चैकन्ना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने म.प्र की सीमा से सटे गाॅवो का निरीक्षण करते हुये पत्रकारों को कुछ इस प्रकार से वताया उपजिलाधिकारी मुईनउल इस्लाम ने कहा कि 23 फरवरी को सीमा पूरी तरह सील कर दी जायेगी किसी को सीमा मे प्रवेश नही करने दिया जायेगा जो मतदाता वाहर रहते है वे एक दिन पूर्व अपने घर आ जाय या फिर अपना पहचान पत्र साथ रखे वाहनो का आवागमन नही होने दिया जायेगा साथ ही वाहरी लोगो पर पूर्ण प्रतिवंध रहेगा। तो पुलिस उपाधीक्षक नवीन कुमार नायक ने कहा मतदान के दिन कोई वाहरी व्यक्ति हमारे क्षेत्र में नजर नही आयेगा यदि किसी घर पर वाहरी लोग गैर प्रांत या जिले के लोग पाये जाते है तो कार्यवाही की जायेगी हाॅ मतदाता स्वतंत्र होकर विना किसी डर भय के अपने मतदान स्थल तक जाये और अपने मत का सही उपयोग करे इसमे कोई व्यवधान डालता है तो पुलिस को वताये। उन्होने सभी से आग्रह किया है कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़े। इस दौरान थानाध्यक्ष नदीगाॅव प्रमोद कुमार सिंह सव इस्पेक्टर अरविन्द दुवे सहित भारी मात्रा मे पुलिस वल उपस्थित रहा।

Leave a comment