0 बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दिखाया ठेगा
0 डायल 100 पर सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
उरई। बेखौफ बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे से स्टेट बैंक मुख्य शाखा में किसान अपने खाते से 25 हजार रुपये लेकर जब टैम्पो में सवार होकर जा रहा था उसी दौरान जिला परिषद के समीप टैम्पो में सवार तीन बदमाशों ने किसान से जबरन 20 हजार रुपये लूट किये और भाग जाने में सफल हो गये। जब पीड़ित ने मामले की जानकारी देने के लिये डायल 100 पर काॅल की तब भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक बदमाश भाग जाने में सफल हो गये। हैरानी की बात तो यह है कि कोतवाली पुलिस जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद बनाने के लिये आये दिन वाहन चेकिंग तक ही सीमित होकर रह गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम औंता निवासी किसान श्यामजी सिंह पुत्र स्व. रूप सिंह आज बुधवार को गांव से स्टेट बैंक मुख्य शाखा के खाते से जरूरत के अनुसार रुपये निकालने आया था जहां से उसने 25 हजार रुपये अपने खाता संख्या 34056359972 से निकाले और बैंक के बाहर आकर वह बगैर नंबर की टैम्पो पर सवार होकर कलेक्ट्रेट गेट नंबर एक इलाहाबाद बैंक के सामने टैक्सी पहुंची उसी दौरान टैम्पो चालक की मिलीभगत से टैम्पो में सवार तीन लोगों ने जबरन किसान से 20 हजार रुपये लूट लिये। अचानक घटित घटनाक्रम से जहां किसान हक्के बक्के रह गया तो वहीं उसने अपने मोबाइल से तत्काल 945440279 पर काॅल की जो उठी जब पीड़ित ने पुनः उक्त नंबर डायल किया तो काॅल रिसीब हुयी तो जबाब मिला अभी पुलिस भेजी जा रही हैं इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित ने डायल 100 पर काॅल करने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। घटना एक बजे लगभग की बतायी जा रही है। ताज्जुब की बात तो यह है कि जब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की नाक के नीचे बेखौफ बदमाशों ने जिस दिलेरी से लूट की घटना को अंजाम दिया उसने जिला मुख्यालय में पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डायल 100 पर यदि कोई पीड़ित जिला मुख्यालय से दूर से काॅल करे तो पुलिस कितनी देर में घटना स्थल पर पहुंचेगी। फिलहाल तो अब कोतवाली पुलिस किसान के साथ हुयी लूट के मामले में चकरघिन्नी बनी घूम रही हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शातिर बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बताये जा रहे थे।






Leave a comment