उरई। जिलाधिकारी जालौन संदीप कौर के हस्तक्षेप के बाद सायं 5 बजे के लगभग सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से जनपद की मुख्य चिकित्साधिकारी बनायी गयी डा. अल्पना बरतारिया के कार्यभार संभालने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था जो उनके पदभार संभालने के बाद खत्म हो गया।
गौरतलब हो कि जनपद जालौन में मुख्य चिकित्साधिकारी बनकर आये तीन लोगों का कार्यकाल अल्पसमय का होने के बाद प्रभारी सीएमओ का कार्यभार वर्तमान समय में एसीएमओ डा. आशाराम देख रहे थे। चुनाव अधिसूचना जारी के बाद स्वास्थ्य महकमे में हुये फेरबदल के बाद झांसी में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर पदस्थ डा. अल्पना बरतारिया को जालौन का नया मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया था। लेकिन मामला चुनाव आयोग के पाले में पहुंच जाने के बाद वह तत्काल अपना कार्यभार नहीं संभाल पायी थी। हालांकि उन्होंने सीएमओ कार्यालय में दो बार उपस्थिति भी दर्ज करायी और वापस लौट गयी। आज वह झांसी से सीएमओ का कार्यभार संभालने जिला मुख्यालय आयी और सबसे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंची इसके बाद वह जिलाधिकारी संदीप कौर से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पता चला कि जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंस में व्यस्त है। देर शाम जब डा. अल्पना बरतारिया की जिलाधिकारी से भेंट हुयी तो उन्होंने मामले का अवगत कराया कि उन्हें झांसी जिला चिकित्सालय से रिलीव कर दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश मिलने के बाद उन्होंने शाम 5 बजे के लगभग सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यालय की गतिविधियों के बारे में संबंधित पटल सहायकों से विस्तृत जानकारी लेते हुये उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।






Leave a comment