उरई। जंगल में ले जाकर पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ बलात्कार का मामला न्यायालय के आदेश पर चुर्खी पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
स्थानीय राठ बस स्टैंड उरई निवासी महिला ने ग्राम सरैनी थाना सिरसा कलार निवासी बलवंत सिंह पुत्र गयाप्रसाद के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने चुर्खी सिम्हारा रोड पर उसके पति की मोटर साइकिल रोककर दोनों को जंगल में ले गया जहां पति का मुंह कपड़ा ठूसकर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल थाना चुर्खी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पर दिए गए फिर भी उसे न्याय नही मिला तब उसने न्यायालय का दरबाजा खटखटाया जहां न्यायालय के आदेश पर चुर्खी पुलिस ने धारा 342,376,506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






Leave a comment