25orai06 25orai07उरई। भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दौरान आयोजित मतदाता जागरूकता परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने चुनावी एजेंडे को सेट करने में अदभुत बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। अतिथि जिसे सराहे बिना नही रहे।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्रकार केपी सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अवस्थी, निदेशक रोहित अवस्थी और प्राचार्य अशोक सिंह परिहार ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के अनुष्ठान के साथ किया। सभा का संचालन कार्यक्रम अधिकारी दीपेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी राजवीर सिंह परिहार ने संयोजन किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में बनने वाली नई सरकार से विकास के लिए काटे जाने वाले पेड़ों की ईमानदारी से भरपाई को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की। एक छात्रा ने शहर के कचड़े के दूर निस्तारण के इंतजाम को सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। छात्र-छात्राएं प्रदेश में नकल के बढ़ावे से हो रही फजीहत पर क्षोभ प्रकट किया और कहा कि नई सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। इसी तरह रिश्वत लेकर नौकरी देने के रिवाज पर भी छात्र-छात्राएं खासे आक्रोशित नजर आये।
कार्यक्रम को व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता सत्यपाल शर्मा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अशोक द्विवेदी ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने सफाई, श्रमदान, वृक्षारोपण व लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुददो पर जागरूक बनाने के अभियान में भी हिस्सेदारी की।

Leave a comment